Dark Mode
ये शाम मस्तानी होली मिलन कार्यक्रम में गूंजे तराने ,

ये शाम मस्तानी होली मिलन कार्यक्रम में गूंजे तराने ,

विपिन जैन का किया सम्मान

बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा फिल्मी गीतों का रंगारग  कार्यक्रम होली मिलन ये शाम मस्तानी  टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित किया गया संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अलका डोली पाठक शिक्षाविद थीं‌।  अध्यक्षता संयुक्त रूप से रितेश अरोड़ा कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम व एन डी रंगा समाजसेवी अध्यक्षता सखा संगम ने की  ।
विशेष आमंत्रित मेहमान डॉ प्रवीण चतुर्वेदी अधीक्षक जिला चिकित्सालय, विशिष्ट अतिथि एम आर मुग़ल, डॉ हिमांशु दाधिच, डॉ दिनेश शर्मा , अजय कुमार मुदगल, रोशन अली बागवान ,नेमीचद गहलोत, रामदेव अग्रवाल ,हनुमान प्रसाद कड़ेल ,अशोक सोनी जसमतिया, संजीव ऐरन ,धमेंद्र सोनी, समुंद्र सिंह राठोड़, यश बंशी माथुर थे।  इस अवसर पर विपिन जैन माला शॉल स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया  ।
कार्यक्रम में एम रफीक कादरी, ख्वाजा हसन कादरी ,अहमद हारून कादरी ,ललित शर्मा,  अनिस खेरादी, सिराजुद्दीन खोखर ,डॉ सुधीर शर्मा, सुशील दम्मानी, हैप्पी सिंह ,नदीम हुसैन ,डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ हिमांशु दाधीच ,डॉ दिनेश शर्मा ,समुंद्र सिंह राठौड़  ,डॉ तपस्या चतुर्वेदी, गोपिका सोनी, दीपमाला  , अशोक सोनी जसमतिया सहित  बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकारों ने  होली से ओत प्रोत  गीत प्रस्तुत पेश किए। कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!