Dark Mode
बलूचिस्तान की इस लड़की ने हिला दिया पूरा पाकिस्तान

बलूचिस्तान की इस लड़की ने हिला दिया पूरा पाकिस्तान

एक लड़की ने पूरे पाकिस्तान को पागल कर दिया है। पाकिस्तान ने इस लड़की को मिटाने के लिए पूरी सेना लगा दी है। मगर फिर भी ये लड़की पाकिस्तान के काबू में नहीं आ रही। इस लड़की की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी एक आवाज पर हजारों बलूच लोग सड़कों पर उतर आते हैं। इसके एक नारे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को गालियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। मगर इस बार पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान आंदोलन का चेहरा बन चुकी महरंग बलूच को गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान की सेना ने महरंग बलूच को गायब करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। महरंग बलूच ने कुछ दिन पहले पूरी दुनिया में एजेंडा चलाने वाले इकोसिस्टम से पूछा था कि फिलिस्तानी के लिए जब इजरायल का विरोध करते हो तो बलूचिस्तान के लिए पाकिस्तान का विरोध क्यों नहीं करते? महरंग बलूच इस तरह के मुश्किल सवाल न पूछे इसके लिए पाकिस्तान ने उन्हें गायब ही कर दिया। पाकिस्तान की सेना ने महरंग बलूच को वैसे ही गायब किया है जैसे उनके पिता और भाई को गायब किया गया था। उनके पिता और भाई अभी तक वापस नहीं लौट पाए हैं। ऐसे में सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या महरंग बलूच वापस आ पाएंगी? क्या पाकिस्तान महरंग बलूच को मारने वाला है। आपको बता दें कि महरंग बलूच पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा इसलिए भी बन गई हैं क्योंकि वो आजादी की जंग बलूचिस्तान के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ले गई हैं। महरंग बलूच अपने कई साथियों और एक्टिविस्ट के साथ मिलकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान के कपड़े उतार रही थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!