Dark Mode
जिन लोगों ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया, यह उनका नुकसान : कांग्रेस

जिन लोगों ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया, यह उनका नुकसान : कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, ऐसा लगता है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी की हार से ज्यादा खुश है। कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली के गुनहगारों को दिल्ली माफ नहीं करेगी। मुझे नहीं पता कि कौन फायदे की स्थिति में है और किसे नुकसान हो रहा है; जिन लोगों ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया - यह उनका नुकसान है।


संदीप दीक्षित ने कहा कि अभी तक ऐसा लगता है कि वे (बीजेपी) सरकार बनाएंगे... हमने मुद्दे उठाए लेकिन मुझे लगता है कि लोगों ने सोचा कि हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं - हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चस रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से पीछे हैं। इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए, जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!