Dark Mode
Putin के दोस्त मोदी के लिए रूस की मैगजीन ने ये क्या लिख दिया, पश्चिमी दबाव के आगे...

Putin के दोस्त मोदी के लिए रूस की मैगजीन ने ये क्या लिख दिया, पश्चिमी दबाव के आगे...

रूसी मैगजीन कॉम्पेनिया के कवर पर पीएम मोदी की तस्वीर नजर आई। व्लादीवोस्तक में आयोजित ईस्टर्म इकोनॉमिक फोरम में इसकी खूब चर्चा हुई। इस मैगजीन में पीएम मोदी की जीवनयात्रा को दर्शाते हुए एक एक पूरी मैगजीन की एडिशन उनके नाम कर दी। जिसमें बताया गया कि कैसे नरेंद्र मोदी ने गुजरात से अपना सफर शुरू किया और फिर वो देश के प्रधानमंत्री बन गए। इसमें पीएम मोदी का अनूठा मार्ग और राष्ट्रवाद व प्रगति शीर्षक वाले लेख में पश्चिमी दबाव के आगे झुकने से इनकार करने के लिए भारतीय नेता की खूब तारीफ की गई है। इस लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती टाइगर और रूस का मित्र बताया गया है। इसमें पीएम मोदी की खूब तारीफ की गई है।


बताया गया है कि इस मल्टीपोरल और मल्टीलैटरल दुनिया में उन्होंने पश्चिमी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया। इसी वजह से इस मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई समानताएं बताई गई हैं। बताया गया है कि दोनों ही अपने देशों को मूल सभ्यताएं कहते हैं। जिन्हें विकास के लिए एक विशेष मार्ग का अधिकार है। दोनों ही पश्चिम की आलोचना कर एक बहुध्रुविय दुनिया की वकालत करते हैं। साथ ही वैश्विकरण के संरक्षण का समर्थन करते हैं। दोनों ही राजनेता दक्षिणपंथी उदारवादी रूढिवादी हैं जो बाजार क्षमता के साधनों का उपयोग करके अपने लोगों को पारंपरिक मूल्यों की ओर मोड़ते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!