इस साल हार्दिक पंड्या से लेकर सानिया मिर्जा सहित इन खिलाड़ियों को मिला दुख
साल 2024 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और नया साल 2025 आने वाला है। खेल जगत में इस वर्ष हलचल देखने को मिली। जहां टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। तो ओलंपिक और पैरालंपिक में भी भारत की तरफ से धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला। ये साल कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अच्छा रहा। तो कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें इस साल दुख झेलने को मिला। ये साल कई भारतीय तो कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए पीड़ादयाक रहा। समस्योओं के बाद भी कुछ खिलाड़ियों ने खुद को मजबूती से खड़ा किया और वापस अपने जीवन को ट्रैक पर लाए। इनमें तीन खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, सानिया मिर्जा और पाकिस्तान किया सना फातिमा हैं जिन्होंने कई दुख झेले हैं।