Dark Mode
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में स्वागत के लिए उमड रहे हजारों लोग

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में स्वागत के लिए उमड रहे हजारों लोग

जयपुर।  भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा से प्रदेश का जन-जन जुड रहा है साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे है। अभी तक चारों यात्राओं में करीब 500 स्थानों पर स्वागत अभिनंदन के साथ ही 226 के करीब स्वागत सभाएं आयोजित हुई हैं। इसके अलावा 50 बडी जनसभाएं आयोजित की गई हैं जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और कौर कमेटी के सदस्य शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक एंव सांसद यात्रा के साथ चल रहे हैं।
इसके अलावा भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा में दलित वर्गों से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि  बीते बीस दिनों की घटनाओं की बात करें तो धरियावद में एक दलित महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया जाता है। धौलपुर में एक नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म होता है, और जब न्याय नहीं मिलता तो वह नाबालिग तंग आकर आत्महत्या कर लेती है। पेपर लीक से तंग युवा, कर्ज और जमीन नीलामी से तंग किसान भी आत्महत्या कर रहे हैं। संत सियाराम, संत मोहनदास की हत्या हो या अन्य अवैध खनन और माफियाओं के कारनामे प्रदेश पूरी तरह तबाह हो गया। पुलिस अधिकारियों के ऊपर कांग्रेस के नेताओं का दबाव बनाना, जो उनके काले कारनामों का समर्थन नहीं करता उसका तबादला करा देना। दुष्कर्म पीडित परिवारों पर समझौते के लिए दबाव बनाना। भाजपा की सरकार बनते ही सभी ऐसे मामले जिनमें अन्याय हुआ है उन्हे री-ओपन करके पीडितों को न्याय दिलाया जाएगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!