धोखाधड़ी बैंक खाते से निकाले हजारों रूपए
बीकानेर। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से हजारों रूपए निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लिखमादेसर निवासी सांवरमल सिद्ध ने गुड़गांव वजीराबाद निवासी मोहम्मद फरमान अंसारी के खिलाफ बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके बैंक खाते से 30 हजार रूपए निकाल कर उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।