Dark Mode
गृहस्वामी की मोजूदगी में हज़ारो की चोरी, दहशत में लोग

गृहस्वामी की मोजूदगी में हज़ारो की चोरी, दहशत में लोग


भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के गोठड़ा गांव में एक मकान में खिड़की तोड़कर प्रवेश करने के बाद चोरों ने नकदी व गहने समेट लिये। वारदात को लेकर गांव में दहशत है।
कोटड़ी पुलिस ने बताया कि गोठड़ा निवासी राधेश्याम पुत्र रामलाल गुर्जर ने चोरी की रिपोर्ट दी। गुर्जर का कहना कि रात करीब 9 बजे उसकी बहन आशा व शीला गावं में ही  बिन्दोली देखने के लिये गई हुई थी। परिवादी, उसकी पत्नी कमरे में, जबकि उसकी मां बरामदे में सो गई थी। एक कमरा सुना था, जिसकी खिड़की घर के बाहर की तरफ है। इस खिड़की को तोड़कर बदमाश कमरे में घुसे और बक्से के ताले तोड़कर दो तोला सोने की रामनामी, मांदलिया, 3 ग्राम के 3 छोटे मांदलिये, एक तोला सोने के 2 जोडी टोप्स, 500 ग्राम चांदी का कडूलिया , 250 ग्राम चांदी का कातरिया, 750 ग्राम चांदी के पायजैब 3 जोडी और 2 हजार रुपये चुराकर ले गये। बदमाशों ने कमरे में रखे सामान, कपड़े बिखेर दिये। रात करीब 2.30 बजे परिवादी की दोनों बहन आशा व शीला बिन्दोली देखकर घर आई तो उन्होंने दो बदमाशों को घर के बाहर से भागते हुये देखा। दोनों ने परिजनों को उठाया तब वारदात का पता चला। सार-संभाल करने पर कमरे में रखे बक्से से नकदी व जेवरात गायब थे। कमरे में रखी पेटी घर से कुछ ही दूर एक खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!