Dark Mode
दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर को कराया गया खाली, तलाशी अभियान जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर को कराया गया खाली, तलाशी अभियान जारी

राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बम की धमकी भरा फोन आया। सुबह करीब 10 बजे कॉल आई, जिसके बाद स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया। कॉल के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पिछले दो घंटों से तलाशी अभियान जारी है। हालांकि पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला है कि स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है. पुलिस द्वारा तलाश जारी है।अभी तक कुछ नहीं मिला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!