Dark Mode
रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी:दुष्कर्म के बाद मारपीट की

रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी:दुष्कर्म के बाद मारपीट की

प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है साथ ही उसके बयान कल कोर्ट के सामने भी दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता का आरोप है कि प्रहलाद माथुर नाम के व्यक्ति ने पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ बलात्कार किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं इस पूरे मामले की जांच प्रताप नगर सीआई मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर 26 द्वारकापुरी के पास रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दी, शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका परिचित प्रहलाद माथुर उसके साथ मारपीट करता है। जबरन उसके मकान में घुसता है और उसके साथ बलात्कार करता है । पीड़िता ने जब इन सब चीजों का विरोध किया तो आरोपी अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार पीड़िता ने उसे यह सब करने से मना किया लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी भाग गया है आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!