Dark Mode
तीन दिवसीय कार्यक्रम 11 मार्च से

तीन दिवसीय कार्यक्रम 11 मार्च से

आकर्षक कार्यक्रमो की रहेगी धूम

 

बाड़मेर। जिले की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय थार महोत्सव इस बार 11 से 13 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विविध आकर्षक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।
  अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि थार महोत्सव-2023 
11,12 और 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रथम दिन 11 मार्च को गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ महोत्स्व का विधिवत् आगाज किया जाएगा। इसी दिन आदर्श स्टेडियम मे रोचक मुकाबले 10 बजे से होंगे, जिनमें थार सुंदरी और थार श्री, दादा पोता दौड़, पनिहारी दौड़, रस्साकसी , पति पत्नी दौड़, साफा बांधो, ढोलवादन, ऊंट श्रृंगार , कैमल टैटू शो आदि का आयोजन होगा। इसी दिन सांयकालीन कार्यक्रमों में सांय 6 बजे से सांस्कृतिक आयोजन और रात्रि 9 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा।
   उन्होंने बताया कि महोत्स्व के दूसरे दिन 12 मार्च को प्रात 10 बजे रंगोली, मांडना , ज़ायको राजस्थान रो स्थान और पारंपरिक खेल, रुमाल झपट्टा, सतोलिया और भजन संध्या बाड़मेर में होगी। वही सांस्कृतिक संध्या सांय 7 बजे से शहीद भगत सिंह स्टेडियम बालोतरा में होगी। इसी दिन शिव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!