Dark Mode
अवैध गौवंश जब्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध गौवंश जब्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार

 
नदबई ।   पुलिस ने देर रात पुलिस गश्त दौरान कुम्हेर बाईपास चौराहे के समीप संदिग्ध स्थिति में एक पिकअप गाडी को रोका। गाडी की तलाशी दौरान पिकअप गाडी में अवैध गौवंश मिलने पर पुलिस ने चार गौवंश व पिकअप गाडी को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी श्रवण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम नदबई कुम्हेर रोड पर गश्त कर रही। इसी दौरान पुलिस ने टीम ने बाईपास चौराहे के समीप संदिग्ध स्थिति में पिकअप गाडी को रोक लिया। जांच पडताल दौरान पिकअप गाडी में अवैध गौवंश मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक कुम्हेर आजऊ निवासी अनिल कुमार  जाटव सहित कुम्हेर नगला खूटेला निवासी जीतेन्द्र जाटव व गढी वाजना निवासी विनोद मीणा को गिरफ्तार किया। साथ ही पिकअप गाडी से हथकढ़ शराब सहित गौवंश व गाडी को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस टीम ने गौवंश को गौशाला भिजवा दिया।
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!