निशांत बैंगल्स दुकान में आगजनी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बहरोड़। बहरोड़ डीएसपी आनंद राव के नेतृत्व में थानाधिकारी वीरेंद्र पाल के द्वारा गठित की गई पुलिस टीम ने कर्ण सिंह कॉम्पलेक्स में स्थित निशांत बैंगल्स दुकान में आगजनी करने के मामले में तीन आरोपियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर सेल के माध्यम से पहचान कर गिरफ्तार किया है। डीएसपी आनंद राव ने बताया कि कर्ण सिंह कंपलेक्स में स्थित निशांत बैंगल्स दुकान में 21 जनवरी की रात्रि को 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा दुकान में शटर को ऊंचा कर उसमें घुसकर आग लगा दी गई थी। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला है कि बिजनिश इंट्रेस्ट को लेकर आग लगाई गई थी। पकड़ा बहरोड़ निवासी आरोपी भी यही बिजनिस करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अधिकारी विरेन्द्रपाल के द्वारा टीम गठित कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उक्त मोटरसाइकिल सवारों के रूट का अध्ययन किया गया। साइबर टीम द्वारा तकनीकी माध्यम से अनुसंधान कर उनका बहरोड़ के व्यक्ति से संबंध पता किया गया और दर्ज रिपोर्ट के आधार पर 16 फरवरी को आरोपी मोहसिन खाॅ पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी पुरानी बस्ती कटगौरा, थाना कटगौरा, जिला कोरवा छत्तीसगढ़ हाल गली नंबर 4 संगम विहार वजीराबाद थाना तिमारपुर दिल्ली, मोहम्मद इसरान उर्फ रेहान पुत्र मेहंदी हसन निवासी हरथला, थाना हरथला, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल गली नंबर 3 संगम विहार वजीराबाद थाना तिमारपुर दिल्ली और साहिल रोहिल्ला पुत्र नवीन कुमार रोहिल्ला निवासी वार्ड नंबर 1 जेल रोड मसानी माता मंदिर के पीछे पानी की टंकी के पास बहरोड को गिरफ्तार किया है। जिनसे अनुसंधान जारी है। पकड़ने में कॉन्स्टेबल मोहनलाल डीएसटी टीम कॉन्स्टेबल मनोज व साईबर सैल के हेड कॉन्स्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार युवकों की पहचान दो दिल्ली निवासी व एक बहरोड निवासी साहिल पुत्र नवीन कुमार रोहिला के रूप में हुई। कांस्टेबल मनोज व मोहनलाल बहरोड पुलिस टीम को विशेष सहयोग के रूप में अनेकों घटना में सहयोग दे चुके हैं।