Dark Mode
लूट के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

लूट के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उदयपुरवाटी। कस्बे में झुंझुनू रोड पर पिता पुत्र व्यापारी अनिल सोनी व ओमप्रकाश सोनी से मारपीट कर की गई लूट की वारदात के मुख्य आरोपी कुलदीप झाझड़ उर्फ केडी लोकेश सिंह उर्फ लक्की, अजय सिंह उर्फ अज्जू झाझड़ निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उदयपुरवाटी नवलगढ़ चोमू सहित अन्य पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीनो आरोपी लूट करने वाले आरोपियों का सहयोग करने वाले थे। फिलहाल थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से माल बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए नीमकाथाना डीएसटी टीम प्रभारी सरदारमल, दिनेश कुमार,पवन कुमार स्वामी विक्रम सिंह, बलकेश कुमार, बलबीर कुमार ,रामूराम रोहिताश ,संजय विद्याधर बलकेश कुमार झुंझुनू स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही है। थानाधिकारी गोपाल लाल, एएसआई रामसिंह, भूपेश सुरेश ,राकेश,थानेश्वर द्वारा कार्रवाई की गई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!