Dark Mode
मोटरसाईकिल चोरी की गेंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोटरसाईकिल चोरी की गेंग के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बहरोड़। थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध पहले भी विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं तथा उन्होंने एक दर्जन वारदात करना कबूल किया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के निर्देशों की पालना में बहरोड़ डीएसपी तेज कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना अधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा बहरोड़ क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के सानिध्य में एक टीम का गठन किया गया। टीम बहरोड़, नीमराना, शाहजहांपुर में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करते हुए बहरोड़ चौराहे पर पहूॅची। मुखबिर की सूचना पर बहरोड चौराहे पर दो लड़कों को पकड़ा। जिनसे मोटरसाईकिल के बारे में पूछने पर संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया। दोनों लड़कों अजय पुत्र विजय सिंह व भीमसिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी टाकडी थाना बावल जिला रेवाड़ी को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि हमने अन्य चुराई हुई मोटरसाईकिल विकास कुमार पुत्र सतवीर निवासी हुमायूंपुर थाना साल्हावास जिला झज्जर हरियाणा को बेची है। जिस उक्त खरीददार को गिरफ्तार कर 5 मोटरसाईकिल बरामद की हैं। आरोपी पहले भी न्यायिक अभिरक्षा में रह चुके हैं। जेल से बाहर आकर दुबारा मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!