रेलवे के सामान को खरीदने के आरोप में तीन गिरफ्तार
धौलपुर। रेलवे की लोको शेड से 17 फरवरी को हुई लाखों रुपए के सामान की चोरी के मामले में आरपीएफ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रेलवे के चोरी हुए सामान को खरीदने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों की आरपीएफ ने पहचान कर ली है। रेलवे थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रेलवे के लोगों सेट से कुछ चोर लाखों रुपए की लोहे की कमानी और स्प्रिंग को चुरा कर ले गए थे। जिसको लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने कई टीमों का गठन कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरपीएफ थाना धौलपुर की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। जिसमें पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में जानकी प्रसाद अग्रवाल (60) पुत्र गोकुल चंद निवासी कायस्थ पाड़ा, रवि (32) पुत्र जानकी प्रसाद अग्रवाल निवासी कायस्थपाड़ा और रामावतार (43) पुत्र बंगाली निवासी बरैठा मनियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि लोको शेड से चोरी करने के दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जिन्होंने रेलवे का माल चोरी कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को बेचा था। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी करने वाले दोनों आरोपी पूर्व में रेलवे का सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जिला शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।