Dark Mode
तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज 13 अक्टूबर से

तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज 13 अक्टूबर से

चूरू। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्र समाज के प्रवर्तक एवं संस्थापक अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव रविवार 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। अग्रसेन महाराज के 5147 वें जयंती समारोह पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन जायेगा। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में समाज के लोगों को कार्ड व पीले चावल वितरित कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया। अग्र बन्धुओं ने बताया कि 13 अक्टूबर को लाइव क्वीज, एक मिनिट बैलून प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता, हाऊजी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 14 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान परीक्षा, नो गैस कुकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता और 15 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे से प्रभात फेरी (दुपहिया वाहन), ध्वजारोहण सुबह 10 बजे व सांय 4 बजे से धोली सती मंदिर, सातड़ा कॉलोनी से अग्रसेन भवन तक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की सजीव झांकियां, नृत्य-नाटिका, ऊंट, घोड़े, बैंड़ आदि आकर्षण का केन्द्र होंगे। शोभायात्रा के बाद सायं 07 बजे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!