कलशयात्रा के साथ हुआ तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आगाज
लालसोट। नगरपालिका शहरी क्षेत्र में विराजमान भगवान परशुराम मंदिर में श्रावण मास में आचार्य राजेश खांडल के मुखारविंद से निकले वैदिक मंत्रोच्चार से शिव पंचायत की पूजा अर्चना आयोजित हुई जहां पुजा अर्चना के अंत में गाजे बाजे से करीब सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर कलशयात्रा में हिस्सा लिया कलशयात्रा भगवान परशुराम मंदिर से रवाना होकर अशोक सर्किल,झरण्डा बाजार होती हुई मोहर सागर मंदिर पहुंची जहां पंडित आचार्य राजेश खांडल के मुखारविंद से निकले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय शिव पंचायत मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आगाज हुआ जहां आचार्य राजेश खांडल ने बताया कि तीन दिवसीय शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा अर्चना करते हुए मूर्तियों को दुग्ध,अनाज, पुष्प समेत अन्य कई प्रकार स्नान करवाकर सोमवार को शिव पंचायत की स्थापना की जाएगी।इस दौरान संजय शर्मा नायब तहसीलदार, विवेक शर्मा, बिट्टू,मनीष शर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा,मधू शर्मा,सरिता शर्मा,विजय लक्ष्मी शर्मा,हरिओम झुआरिका समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे मोहर सागर मंदिर में