Dark Mode
महाराव उममेदसिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय योग महोत्सव 14 अप्रेल से

महाराव उममेदसिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय योग महोत्सव 14 अप्रेल से

कोटा । महाराव उम्मेद स्टेडियम में आगामी 14 अप्रेल से तीन दिवसीय निःशुल्क योग महोत्सव ’’हर दिल ध्यान-हर दिन ध्यान’’ का आयोजन रामचन्द्र मिशन तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार साथ मिलकर करने जा रहे हैं।
             संस्था के जोन समन्वयक सौरभ मिश्रा ने बताया कि 14, 15 और 16़ अप्रैल को प्रातः 6.30 से 8 बजे तक योग महोत्सव होगा। शिविर में हर दिन विशेष योग एवं आसन द्धारा मधुमेह, ब्लड प्रेशर, मोटापा, तनाव तथा अन्य बिमारियों का समाधान बताया जायेगा। इसके साथ ही विशेष पद्धति पोेलेरिटी द्धारा अनेक लम्बी बिमारियों से मुक्ति के लिये सत्र आयोजित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि बच्चो में मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिये ब्राइटर माइंड का प्रदर्शन तथा सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्राणाहुति युक्त ध्यान जो कि हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियो द्धारा करवाया जायेगा जिसे प्रत्येक व्यक्ति उसे अपनी जीवन शैली में अपनाकर अपनी आध्यात्मिक उन्नति एवं शांति पा सकता है।
           केन्द्र समन्वयक पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान दौर में हर व्यक्ति के जीवन में खुशियो का अभाव, नींद की कमी, छात्र-छात्राओं में स्थिरता एवं अनुशासन की कमी, बिगडती जीवनशैली, बिखरते पारिवारिक सम्बन्ध के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे है। इन सभी को ध्यान में रखते हुये संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हार्टफुलनेस संस्थान के साथ मिलकर योग एवं ध्यान का कार्यक्रम ’’हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान’’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के समय में दिन प्रतिदिन मानसिक तनाव के साथ-साथ मनोविज्ञानिक बिमारियॉ बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में इस तरह का शिविर युवा वर्ग को शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!