Dark Mode
हिमाचल प्रदेश में कार नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश में कार नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

शिमला। शिमला में एक कार के सतलुज नदी में गिरने से एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कुमारसेन उपखंड में माहोल के पास लुहरी-सुन्नी मार्ग पर हुई। चालक के नियंत्रण खोने की वजह से वाहन नदी में गिर गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अभय कुमार, जितेश और उसकी पत्नी वंशिका के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घायल यात्रियों राहुल और अंशुल को कुमारसेन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रामपुर के खनेरी में महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बचाने के साथ-साथ शव भी बरामद कर लिए गए। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!