Dark Mode
सुजला को जिला बनाने के लिए तीन किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाई

सुजला को जिला बनाने के लिए तीन किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाई

 
बीदासर। कस्बे में शनिवार को सुजला जिला आंदोलन के तहत जनहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ तिराहे से सिविल न्यायालय तक मानव श्रंखला बनाई गई। इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के हजारों बच्चों व कस्बे के अनेकों लोगों ने भाग लिया और हाथ से हाथ मिलाकर 3 किलोमीटर तक लंबी कतार बनाकर सुजला को जिला बनाने के लिए आवाज उठाई। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार जब तक सुजला को जिला नही बनाती है तब तक हमारी मांग जारी रहेगी। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा के जयप्रकाश बेंगाणी, प्रधान संतोष मेघवाल, शिक्षक कटार सिंह जाखड़, राजेंद्र शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, दीपाराम सारण, शिक्षक मुकेश कुमार रक्षक, पवन शर्मा, कमल मीणा, पार्षद सांवरमल नाई, ललित माली, राजेश सोनी, जुल्फिकार अली, भेराराम सुथार, विमल टेलर, प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित, नोरतन माली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!