Dark Mode
बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम करण ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बुधवार शाम को क्षेत्र के छतारी इलाके के कमोना गांव में एक बस की चपेट में आने से विनोद (36), अशोक (35) और रिंकू (25) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई।’’ उन्होने बताया कि यह तीनों कुछ अन्य स्थानीय लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े थे जब तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!