सडक हादसे में दो महिला सहित तीन जनें घायल
नदबई । नदबई कस्बे में लुहासा रोड़ पर स्थित बाईपास चौराहे पर कार की चपेट से बाइक सवार दो महिला सहित तीन जनें घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नदबई सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। सडक हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पडताल की। लेकिन, इससे पहले ही कार चालक गाडी लेकर मौके से फरार हो गया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव कुरका निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र चंदन सिंह अपनी पत्नी कमलेश व एक अन्य महिला सुनीता पत्नी जालिम सिंह को लेकर बाइक से गांव मांझी में स्थित अपने रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त करने जा रहा। इसी दौरान कस्बे में लुहासा रोड स्थित बाईपास चौराहा समीप अज्ञात कार की चपेट से हादसा हो गया। जिसके चलते बाइक सवार तीनों जनें गंभीर घायल हो गए।