सड़क हादसे में तीन जने घायल
सूरजगढ़ । थाना इलाके में चिड़ावा रोड पर घरडू चौराहे के पास दो बैको बाइकों के बिच आमने सामने की भिड़ंत होने से हुए हादसे में तीन जनों के घायल होने की घटना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के साथ ही एएसआई हवासिंह,कांस्टेबल महिपाल व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। हादसे में घायल हुए तीनो व्यक्तियों को इलाज के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हवासिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में घायलों की पहचान काजड़ा गांव निवासी मेहरचंद कुमावत,घरड़ाना के चंद्रप्रकाश जाट और चौहानो की ढाणी के बलबीर के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सरकारी अस्पताल में तीनो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने तीनो घायलों को झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया।