नहरों की ढाणी विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हुआ चयन
सिणधरी। 67 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पायला कला क्षेत्र की राउमावि नेहरो की ढाणी विद्यालय के तीन छात्र छात्राओं का कबड्डी व जूड़ो खेल में राज्यस्तर के लिए चयन हुआ है।पीईईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि हाल ही में संपन्न जिला स्तरीय कबड्डी व जूडो खेलकूद प्रतियोगिता में राउमावि नेहरो की ढाणी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें छात्रा वर्ग 17 वर्षीय जूड़ो टीम की छात्रा सुमिता, 19 वर्षीय कबड्डी टीम की छात्रा उर्मिला व 17 वर्षीय कबड्डी टीम का छात्र कमलेश द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जिले की राज्य स्तरीय टीम के लिए इन तीनों का चयन हुआ। जिस दौरान विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशी जताकर स्वागत किया गया।