Dark Mode
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन विद्यालयों को मिली विज्ञान संकाय की स्वीकृति

निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीन विद्यालयों को मिली विज्ञान संकाय की स्वीकृति

  • विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर एमजी राजकीय विद्यालय बिनोता, कनेरा एवं राबाउमावि निम्बाहेड़ा को मिली विज्ञान विषय की सौगात

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा की निम्बाहेड़ा तहसील के तीन राजकीय विद्यालयों में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन में से दो विद्यालयों में विज्ञान संकाय के चारों विषय तथा एक विद्यालय में विज्ञान के गणित विषय आरम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक कृपलानी ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट 2025-26 की घोषणा की अनुपालना में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न नवीन विषयों के आरम्भ करने की अनुशंसा की गई थी, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक ने आदेश जारी कर क्षेत्र के तीन विद्यालयों में इसी सत्र से नवीन विषय आरम्भ करने के आदेश दिए हैं।कृपलानी ने बताया कि निदेशक द्वारा जारी आदेश में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बिनोता एवं कनेरा में विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित विज्ञान विषय आरम्भ करने की स्वीकृति जारी हुई है, इसके साथ ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में भी इसी सत्र से विज्ञान में गणित विषय आरम्भ करने के आदेश जारी हुए हैं। विधायक कृपलानी ने कहा कि इन विद्यालयों में नवीन विषय आरम्भ होने पर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कौशल में विकास होगा तथा विद्यार्थियों को इन विषयों के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालयों में नवीन विज्ञान विषय के संकाय आरम्भ होने पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित क्षेत्रवासियों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!