तीन साल की मासूम की ननिहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कुचेरा. थाने क्षेत्र के पंडवाला गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेरा लाया गया।मासूम के पिता ने मासूम की मां व नानी पर हत्या का शक जताते हुए डेगाना पुलिस थाने में शिकायत की। जिस पर डेगाना थानाधिकारी सुखाराम चोटिया ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वही मेडिकल बोर्ड से मासूम का पोस्टमार्टम करवाया गया।पुलिस के अनुसार ढावा निवासी जीतेन्द्र जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी मंजूदेवी उससे अनबन के चलते पिछले एक साल से अपने पीहर पंडवाला रह रही है। सोमवार सुबह वेदिका (03) पुत्री जीतेन्द्र जाट की ननिहाल पंडवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर डेगाना थानाधिकारी सुखाराम चोटिया ने मय जाब्ता मौके पर पहुंच मासूम का शव कब्जे में लिया व कुचेरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के पिता को सौंपा।पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।