Dark Mode
भावता गांव में 400 मीटर भरा पानी में होकर

भावता गांव में 400 मीटर भरा पानी में होकर

स्कूली बच्चों को अभिभावक जान पर खेलकर पहुंचा रहे स्कूल,

दौसा । जिले में अभी तक मानसून शुरू हुआ है अभी मानसून का लंबे समय बाकी है। और अभी से ही प्रशासन के आपदा प्रबंधन की पोल खुलकर रह गई। प्रशासन द्वारा जो बड़े बड़े दावे किये थे सब धराशाही हो गए है। जिले के बांदीकुई से वाया भांवता-दौसा सड़क मार्ग पर भांवता गांव के पास 5 दिन से पानी का भराव है। हालात यह है कि इस मार्ग से दौसा जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । विशेष तौर से स्कूली बच्चे अपने परिजनों की पीठ पर बैठ स्कूल जाने को मजबूर है। तो कई छात्र स्कूल जाने से वंचित हो गए हैं।लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने बताया कि बांदीकुई से वाया भांवता -दौसा करीब 30 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग है। इस मार्ग से दिनभर में बडी संख्या में लोग दौसा जाते है। लेकिन भांवता गांव में इस मार्ग के बीचो बीच बरसात का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बरसात का पानी मुख्य रोड के पास एक गली की और जाता था लेकिन गली में सड़क बना दी गई। सड़क की ऊंचाई करीब 3 फीट कर दी। इससे अब बरसात का पानी दौसा - बांदीकुई मुख्य रोड पर भर जाता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग से रोजाना बांदीकुई, अरनिया, काटरवाडा, गुढाकटला, बडियाल खुर्द, भांवता भांवती, मुही सहित अन्य गांवों के लोग दौसा जाते है। लेकिन यहां पानी का भराव मुसीबत बना हुआ है। चालकों को अपने वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर निकालना पड़ रहा है। इस बारे में लोग प्रशासन से शिकायत कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सरपंच रत्तीराम ने बताया कि यहां नाले का निर्माण हो तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन नाला निर्माण के लिए करीब 25 लाख रुपए की जरूरत है। लेकिन पंचायत को सिर्फ 5 लाख रुपए खर्च के अधिकार है। ऐसे में वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे है। लेकिन तब तक हादसे को रोकने के लिए या फिर पानी निकासी की प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करपा रहा है। आखिर जिम्मेदार किसका इन्तजार कर रहे है ये देखने वाली बात है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!