Dark Mode
टाइगर श्रॉफ ने मारी जबरदस्त बैक फ्लिप

टाइगर श्रॉफ ने मारी जबरदस्त बैक फ्लिप

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में टाइगर का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह जबरदस्त बैक फ्लिप मारते हुए नजर आए। एक बार फिर टाइगर ने अपने वर्कआउट से फैंस को चौंका दिया है।

फिटनेस के कायल हुए फैंस

वीडियो सामने आते ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो पर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप मुझे हमेशा इंस्पायर करते हो'। दूसरे ने लिखा, 'अमेजिंग'। वहीं, तीसरे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप की फिटनेस वाओ'।
टाइगर का वर्कफ्रंट
टाइगर श्रॉफ के पास कई बड़ी फिल्में है। टाइगर जल्द ही कृति सेनन और अमिताभ बच्चन के साथ गणपथ में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़े- मियां छोटे- मियां में करेंगे जबरदस्त एक्शन
टाइगर, अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े लेवल पर बनने वाली एक्शन फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300 करोड़ रखा गया है। इसे 100 दिनों में दुनिया के चार बड़े देशों में शूट किया जाना है। फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!