तिजारा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने छोड़ भाजपा का दामन
तिजारा. भाजपा युवा मोर्चा के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है कार्यकर्ताओं का कहना है भाजपा ने तिजारा विधानसभा में जो टिकट वितरण किया है हम सब कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं है और यह प्रत्याशी हम सभी का नापसंद प्रत्याशी है और पार्टी में हमारी कोई कदर नहीं है कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में हमारी औकात जाजम बेचने लायक है इसलिए हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कर आजाद समाज पार्टी मैं सम्मिलित हो गए हैं उधर ही भाजपा का तिजारा में 2013 में प्रथम कमल खिलने वाले पूर्व विधायक मामन सिंह ने भी टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताई है पूर्व विधायक बोले विधानसभा में करीब दो दर्जन कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से भाजपा में तिजारा विधानसभा की सेवा करते आए हैं पर पार्टी ने इनमें से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया यह पार्टी ने बहुत बड़ी गलती की है इसका पार्टी को बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा पूर्व विधायक ने कहा मैंने मेरे कार्यकाल में विधानसभा के अंदर बहुत कार्य कराए हैं एवं हर वक्त विधानसभा के लोगों के साथ जुड़ रहा हूं उनके सुख-दुख में काम आया हूं और सबसे बड़ी बात तो यह है कि पार्टी ने जो सर्वे किया था उसमें भी मेरा नाम सबसे ऊपर था फिर भी मेरा टिकट काट दिया गया मैं इसकी निंदा करता हूं पूर्व विधायक मामन सिंह ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव ढाणी ढाणी जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।