Dark Mode
तिजारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

तिजारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

  तिजारा . रक्तवीर रामनिवास यादव व सरस्वती पब्लिक स्कूल के संचालक मुकेश सैनी के संयोजन में बुधवार को सरस्वती पब्लिक स्कूल कृष्ण कॉलोनी वार्ड नं. 2 , तिजारा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ! राजकीय राजीव गांधी सामान्य अस्पताल , अलवर की ब्लड बैंक टीम द्वारा 51 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया !
 उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काटकर तथा मां भारती व मां सरस्वती की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया !
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद रामवीर यादव शाहबादी के सुपुत्र अंकित यादव रहे ! अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव द्वारा की गई !
 इस अवसर पर कृष्ण यादव , सूबेदार प्यारे लाल यादव ,  राजेश यादव , ओम प्रकाश गुप्ता , नीलम यादव विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे ! प्रधान जयप्रकाश यादव ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा पुनीत कार्य है इसके लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए !
  अंकित यादव ने कहा कि आज रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है !
रक्तदान करने से कोई शारीरिक कमजोर नहीं आती है ! रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है ! 
रामनिवास यादव , मुकेश सैनी  व इऩ्दर सिंह दहिया ने सभी रक्तदाताओं का माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया !
शिविर में महिलाओं को भी प्रेरित किया गया जिससे महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया !
रक्तदान शिविर में जयसिंह सैन अध्यापक के द्वारा अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में दूध व फ्रूट की व्यवस्था की गई !
इस अवसर पर जय सिंह सैन ,  राकेश वर्मा , चंद्रेश सैनी , विनय कुमार , सुभाष यादव , कुलदीप यादव , राहुल यादव , वीरपाल यादव , मनोज यादव , सलोना यादव नीरू यादव ब्यूटी पार्लर  , सरोज सैनी आदि लोग मौजूद रहे !

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!