Dark Mode
तिजारा आईजी राजेश मीणा ने किया डीएससपी कार्यालय का निरीक्षण  

तिजारा आईजी राजेश मीणा ने किया डीएससपी कार्यालय का निरीक्षण  

 तिजारा . पुलिस आईजी राजेश मीणा ने आज प्रातः 10:00 तिजारा डीएसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की इस अवसर पर आईजी राजेश मीणा ने सीएलजी पुलिस चौकी सुरक्षा एवं कस्बे के गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आईजी राजेश मीणा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल के बाद ही अपराधों पर अंकुश लग सकता है पूरे प्रदेश में पुलिस जाब्ता कम नजर आ रहा है और जनता जागरूक होकर पुलिस की मदद करें और अपराधी किशम के लोगों पर कड़ी नजर रख कर पुलिस अधिकारियों को सूचना दें साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई ओटीपी  नहीं बताएं और जल्दी ही साइबरक्राइम के खिलाफ पुलिस तथ्य जुटाने में लगी हुई है तिजारा कस्बे के जागरूक लोगों ने तिजारा पुलिस की कार्यों की सराहना करते हुए शीघ्र तिजारा थाने में नफरी बढ़ाने का आश्वासन दिया है इससे पूर्व आईजी राजेश मीणा को तिजारा थाने के हेड कांस्टेबल लालचंद के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इस बैठक में तिजारा व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष रामचंद्र सैनी गुलशन गुप्ता सचिन जैन बुधराम जाटव देहरा जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन सुरक्षा सखी नीलम यादव भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार डीएसपी प्रेम बहादुर सिंह तिजारा थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा टपूकड़ा थाना प्रभारी शेरपुर थाना प्रभारी खुशखेड़ा थाना प्रभारी आदि पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!