Dark Mode
एप के विरोध में तिजारा स्टांप वेंडर आज हड़ताल पर

एप के विरोध में तिजारा स्टांप वेंडर आज हड़ताल पर

 

 

 समर्थन में आए नोटरी पब्लिक एवं डीडराईटर 

तिजारा में दिखा स्टाम्प वेंडरों की हड़ताल का असर

 
तिजारा  .  अलवर जिले सयुक्त समिति के आह्वान पर मंगलवार काे तिजारा स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे और तिजारा स्टांप अध्यक्ष मुख्तयार यार खान ने बताया कि सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष से लागू की ऑनलाइन मोबाइल एप के विरोध में एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल की गई सरकार स्टांप वेंडरों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से स्टांप विक्रय करने को बाध्य कर रही है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः इसके विरोध में एक दिवसीय हड़ताल कर तहसील परिसर के सामने स्टांप धरना प्रदर्शन किया और तहसीलदार डॉ. बसंत कुमार परसोया को ज्ञापन दिया स्टांप विक्रय के नए नियम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए पूर्व की भांति स्टांप रजिस्ट्रर के माध्यम से करने की मांग की। मांगे नहीं माने जाने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर नरेश कुमार, संजय कुमार, जय प्रकाश गौड़, परवेश अरोड़ा, सुरेश चंद बिंदल, अजय कुमार, धीरज चौहान, आदिल खान और नोटरी पब्लिक पवन कुमार जैन, सुनील तनेजा वसीका नवीस, राजू अरोड़ा वसीका नवीस, सहरू दीन वसीका नवीस आदि उपस्थित थे।और आमजन का कहना है कि स्टांप वेंडर्स की हड़ताल से लोगों को स्टांप पेपर, अदालती फॉर्म, पाई पेपर व टिकट नहीं मिल रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!