तिजारा भाजपा द्वारा संचालित नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत
तिजारा. भाजपा द्वारा संचालित नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत तिजारा विधानसभा के मंडल शाहबाद के ग्राम गोठडा से की गई। शाहबाद मंडल अध्य्क्ष विनयपाल यादव ने अध्यक्षता की। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के सयोजक विक्रम यादव ने बताया की यात्रा का शुभारंभ ग्राम गोठड़ा से किया गाया इसके बाद गहणकर, भिंडूसीं, राइखेडा, शाहबाद, हिंगवाहेडा, ढाकी, बावनढेंडी, मुँड़ाना, इसरोदा व सलाहेडा में यात्रा निकाली गई। क़स्बा भिण्डूसी में पद यात्रा कर घर घर संपर्क किया गया। विक्रम यादव ने कांग्रेस सरकार कीं नाकामियों से आम जान को अवगत कराया व इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। इस अवसर पर ज़िला महामंत्री हर्ष यादव ने जंगलराज, भ्रष्टाचारी निरंकुश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि यह हर मुद्दे पर विफल है एवं इसको बदलने का समय आ गया हैं। इस अवसर पर जिला महामन्त्री हर्ष यादव मण्डल अध्यक्ष विनयपाल यादव सह संयोजक रामेश्वर सैनी ,परवीन यादव ओमवीर चौहानकुलदीप दयानन्द मंगतूराम मास्टर विशाल दलीप पूरण तंवर कृष्ण राजप्रकाश अनिल सरपंच व भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे l