जिले में सरकारी विद्यालयों का बदला समय
दौसा। दौसा जिले की सरकारी विद्यालय में सोमवार से समय में बदलाव किया गया है महात्मा गांधी स्कूल छतरी वाली ढाणी की अध्यापिका कोमल यादव ने बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक किया गया है। पूर्व में यह समय 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला था लेकिन अत्यधिक गर्मी के चलते इसे 16 अक्टूबर से समय में बदलाव किया गया है। जिसके चलते आज से सभी सरकारी विद्यालय का हमें सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा और यह 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा।