Dark Mode
जौला में निकाली आजादी के अमृत महोत्सव पर  तिरंगा यात्रा

जौला में निकाली आजादी के अमृत महोत्सव पर  तिरंगा यात्रा

टोंक।  आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया  द्वारा शहीद देवलाल  की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं झंडारोहण कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।  इस मौके पर लक्ष्मण मीणा प्रधान जोला, श्रीमति सीमा जैन व्याख्याता, रामस्वरूप पीटीआई, नरपत सिंह राजावत, रामविलास गुर्जर, रमेश गुर्जर, हेमराज लाखनवाल, अभिषेक जैन की देखरेख में निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहीद देवलाल स्मारक से शुरू होकर ग्राम दोताना, ढूसरी, दौलतपुरा व जोला गांव में निकाली गई। इस मौके पर प्रभू बाडोलिया ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराया जायेगा, जिसको लेकर सभी देशवासियों में उत्साह है। उन्होने कहा कि कहा तिरंगा हमारे देश की आन है, बान है, शान है, तिरंगे से हमारी पहचान है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!