Dark Mode
छोटीखाटू में तिरंगा यात्रा निकाली गई

छोटीखाटू में तिरंगा यात्रा निकाली गई

छोटीखाटू। तहसील में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गोगाजी थान से तहसीलदार नरसिंह चारण, समाज सेवी कपूरचंद बेताला, बजरंगदल संयोजक शिरू टाक, भाजपा महिला मोर्चा जिला मत्री अमिता भींचर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गोगाजी थान से प्रारंभ होकर गोल बिल्डींग, सुनारो का मोहल्ला, सदर बाजार, सारड़ा मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड पंहुची। पूरे मार्ग में जगह जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देशभक्ति गीतों की धुन और भारत माता की जय वंदे मातरम् जय हिन्द जैसे गगनभेदी नारों से पूरी तहसील गूंज उठी। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष ओमसिंह तंवर, पृथ्वीराज नवल, बनवारीलाल जोशी, मुन्नालाल कामड़, पीरचंद जोशी, रूपाराम बागड़ी, लोकश नवल, सहसंयोजक हरिओम ओझा, बच्छराज जोशी, नरेश लोहिया, रामनिवास मेघवाल, रणजीत सिंह चारण, रविन्द्र सिंह कोनियाड़ा, पवन ओझा, हरिजी जोशी, पवन सोनी, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, मनोहर कंवर, पुष्पा खिंची, माणक मेघवाल सहित सैकड़ों की संख्या में यात्रा निकाली गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!