अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर तिवाङी का किया अभिनंदन
सीकर . रविवार को गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज समिति, सीकर के पदाधिकारियों ने तिवाङी का साफा व माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद कलवाङिया, महासचिव बाबूलाल सिंवाल, कोषाध्यक्ष विनोद तिवाङी, सहायक सचिव अमरकांत तिवाङी, संरक्षक सत्यनारायण जोशी, संयोजक अरविंद गील, मीडिया प्रभारी संजय सिंवाल, समाजसेवी महिपाल तिवाङी, विनोद डीडवानिया व दीपक तिवाड़ी सुधीर शर्मा आदि समाज बंधु इस अवसर पर उपस्थित थे। खुशी के मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कैलाश चंद्र तिवाङी ने कहा कि वह किसानों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे व सहकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं व ऋण वितरण के माध्यम से बैंक के ग्राहकों के उत्थान के लिए लगन व मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।