Dark Mode
TMC विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी: BJP विधायक पर तेजाब फेंकने की धमकी

TMC विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी: BJP विधायक पर तेजाब फेंकने की धमकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिला अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बख्शी का विवादित बयान सामने आया है। अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष को सीधे नाम लिए बिना धमकी दी कि अगर उन्होंने बंगाल के प्रवासी मजदूरों को रोहिंग्या या बांग्लादेशी कहा, तो वह उनके मुंह पर तेजाब डाल देंगे। उनका यह बयान शनिवार शाम को मालदा में हुई एक सभा में आया। यह सभा बंगाली प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में आयोजित की गई थी।


भाजपा के सामाजिक बहिष्कार की अपील की
टीएमसी विधायक ने अपने बयान में कहा- 'जो यह कहेगा कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, मैं उसकी आवाज को तेजाब से जला दूंगा। यह पश्चिम बंगाल है, यहां हम बंगालियों को बोलने का अधिकार छीनने नहीं देंगे।' उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा के झंडे फाड़ दें और पार्टी का सामाजिक बहिष्कार करें।


तृणमूल कांग्रेस पर का पलटवार
वहीं अब्दुर रहीम बख्शी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, 'यह तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति है। उनका काम सिर्फ लोगों को डराना है। चुनाव से पहले उनकी यह बौखलाहट साफ दिख रही है।' भाजपा ने इस मामले को लेकर मालदा में विरोध प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि पुलिस झूठे केस दर्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।


ममता बनर्जी की चेतावनी के बाद भी बयानबाजी
बता दें कि मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पहले ही अपनी पार्टी नेताओं को आगाह कर चुकी हैं कि वे भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान न दें। उन्होंने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में कहा था कि ऐसे बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!