Dark Mode
पालनहार लाभार्थी उत्सव को सफल बनाने के लिये

पालनहार लाभार्थी उत्सव को सफल बनाने के लिये

सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करे , मुख्य सचिव

दौसा . पालनहार लाभार्थी उत्सव में 13 हजार 940 पालनहरों के 29 हजार 4 बच्चों को 4 करोड 17 लाख 89 हजार 500 रूपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से वितरण किया जायेगा

दौसा- मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 जुलाई को पालनहार लाभार्थी उत्सव की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ले तथा चैक लिस्ट के अनुसार पुख्ता व्यवस्थाये सुनिश्चित करे।उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से पालनहार लाभार्थी उत्सव को सफल बनाकर सभी पात्रा बालक - बालिकाओं को योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।

शर्मा शासन सचिवालय में पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह आवश्यक रूप से सुनिश्चित कर लें कि इस योजनान्तर्गत बढ़ी हुई सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से पात्रा व्यक्तियों को शीघ्र ही हस्तांतरित हो जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणियों के 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि को 500 रुपए से बढ़ाकर 750 और 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1 हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। उन्होने बताया कि इस योजना में प्रदेश के लगभग 6 लाख लाभार्थियों को 88 करोड रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जायेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव का आयोजन गायत्राी पैलेस सोमनाथ नगर दौसा में आयोजित किया जा रहा है। सभी विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करते हुये उत्सव में आने वाले सभी पात्रा लाभार्थियों को लाभान्वित करवाने के लिये सक्रिय रहकर कार्य करे।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डा0 करतार सिंह मीना ने बताया कि दौसा जिले में पालनहार लाभार्थी उत्सव में 13 हजार 940 पालनहरों के 29 हजार 4 बच्चों को 4 करोड 17 लाख 89 हजार 500 रूपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से वितरण किया जायेगा। इसमें 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 2754 बच्चे एवं 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 26 हजार 250 बच्चों को पालनहार योजना में लाभान्वित किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!