Dark Mode
तंबाकू से कैंसर हो सकता है  

तंबाकू से कैंसर हो सकता है  

रतनगढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त हो राजस्थान अभियान के तहत नगर के वार्ड नंबर 33 में पंडितपुर अजीतसरिया चिकित्सालय की पी एच एम बाला चौधरी ने शिव बाबा महिला आरोग्य समिति की आज शुक्रवार को बैठक ली । बैठक में चौधरी ने महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि हमें सबको जागरूक करना है। गुटका तंबाकू से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती है। आरोग्य समिति की सचिव संतोष सारस्वत ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई तो है ही, नशा करने वाला व्यक्ति मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से भी खोखला हो जाता है । हमे सबको नशे की लत से दूर रखना हैं। बैठक में समिति अध्यक्ष गणपति स्वामी, आंगनबाड़ी सहायिका माया माली सहित अनेक सदस्या उपस्थित थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!