टोबैको फ्री यूथ कैंपेन
हनुमानगढ़ । टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के तहत आज हनुमानगढ़ के खंड मुख्यालय पीलीबंगा के बाजार में कोटपा अधिनियम 2003 का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए एवं समझाइश की गई। भविष्य में नियमों के दायरे में बेचान करने एवं लटकाकर नहीं रखने हेतु पाबंद किया गया। टीम में डीपीओ श्रीमती अंजू बाला एवं एनटीसीपी सेल से त्रिलोकेश्वर शर्मा के द्वारा तकरीबन 30 दुकानों पर समझाइश और निरीक्षण किया गया।