टोडारायसिंह : टोडारायसिंह के मंदिरों में हुआ भव्य झांकी व दर्शन का आयोजन
टोडारायसिंह । कस्बे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को सभी मंदिरों में जन्मोत्सव बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। छोटी काशी टोडारायसिंह पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। इस महापर्व पर टोडारायसिंह में पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच हर तरह आस्था का सैलाब नजर आया। रात 12:00 बजे जैसे ही मंदिरों में "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" जयघोष गूंजे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान का प्राकट्य हुआ पंजीरी आदि का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रसादी वितरण कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कस्बेवासियों और श्रृद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में रही। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में पंजीरी आदि का भोग लगाया इसके बाद भक्तों को पंजीरी और चरणामृत वितरित किया गया। झूमते गाते श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म का स्वागत ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच किया श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रसादी वितरण कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला नन्हे मुन्नें बच्चों ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया ,वही बच्चों ने माखन चोरी, रासलीला, गोवर्धन पर्वत उठाने जैसी झांकियों से सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी।