टोडारायसिंहबहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
टोडारायसिंह: कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में सावन माह के आखिरी दिन पूर्णिमा को मनाया जाने वाला भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व क्षेत्र में बड़े ही उल्लास , प्रेम और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहने के कारण दिनभर और देर रात तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा । इस अवसर पर बच्चों में राखी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन से पूर्व द्वारों पर शगुन पूजन हुआ सबसे पहले घर के मंदिर में भगवान को राखी बांधी गई। तत्पश्चात बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर पूजा आरती कर लम्बी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए शिल्पी शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा और उनकी हर संभव मदद करने का वचन देते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कपिल गौतम ने बताया कि राखी का धागा हमारे भीतर आत्मविश्वास भरने के साथ-साथ रक्षा के संकल्पों को याद दिलाता है। हमारी संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व पर बहन द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा है। हिन्दू परिवारों में पारंपरिक व्यंजन मिठाइयां और विशेष पकवान तैयार किए गए। बुजुर्ग माताओं और दादियों ने अपने भाइयों और भतीजे को राखी बांधकर परंपरा में अपनी भागीदारी निभाई। त्यौहारी माहौल का सभी ने आनंद उठाया।