मेष
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- दिन अच्छे से बीतेगा। विचारों में स्थिरता और मजबूती रहने से आप अपने काम को अच्छी तरह कर पाएंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य मे अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
नेगेटिव- अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर करने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें घर तथा परिजनों के कार्य करते समय एहसान ना जताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। दूरदराज के पार्टियों के संपर्क में रहने से उचित प्रबंध हासिल होंगे। नौकरी में अधिकारी किसी कारण आप से नाराज हो सकते हैं।
लव- परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहने से घर का वातावरण आनंद प्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बढ़ती सर्दी की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9