Dark Mode
आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य को महसूस कर रहा है : उपराष्ट्रपति धनखड़

आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य को महसूस कर रहा है : उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य को महसूस कर रहा और यह समझ रहा है कि देश किसी अन्य राष्ट्र परनिर्भर नहीं है। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य गतिरोध के बीच आई है।उन्होंने कहा,‘‘हम भारतीय हैं, भारतीयता हमारी पहचान है, राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है, राष्ट्र पहले आता है। कोई भी हित (व्यक्तिगत, राजनीतिक या आर्थिक) राष्ट्र हित से ऊपर नहीं हो सकता।’’
मौजूदा स्थिति का जिक्र किए बिना उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य, दृष्टि और सोच को जान रहा है। धनखड़ ने कहा कि आज भारत इस मामले में किसी देश पर निर्भर नहीं हैं और आज देश में जो कुछ हो रहा है, वह हर भारतीय का उत्साह बढ़ा रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनता की कहानी, मेरी आत्मकथा’ के विमोचन के दौरान की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!