जनाक्रोश महाघेराव में हिस्सा लेने आज भाजपाई जोधपुर जाएंगे - पालीवाल
फलोदी- भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल द्वारा आज 17 अप्रैल को जोधपुर में होने वाले जनाक्रोश महाघेराव एवम प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी भाजपाइयों को जोधपुर चलने का आह्वान किया।
फलोदी में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुवे कहां कि भाजपा के समस्त बूथ अध्यक्षों से अपने बूथ पर भाजपा को सबसे मजबूत बनाने का आह्वान किया साथ बूथ कार्यकर्ताओं से जोधपुर देहात उत्तर जिले की सभी विधानसभाओं में जोरदार तरीके से कमल खिलाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि आज 17.04.2023 को जोधपुर में वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ नव नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के नेतृत्व में जनाक्रोश महाघेराव को हम सभी भाजापा कार्यकर्ताओं को मिलकर ऐतिहासिक बनाने जाएंगे। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल मे रचनात्मक कार्य कर आमजन को कोरोना से बचाया, भाजपा हमेशा आमजन के हित मे कार्य करती है। राज्य में कोंग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र को पूरा नहीं किया जिसे हम इस महाघेराव में उन्हें याद दिलाएंगे तथा जनाक्रोश के दौरान मिली जनसमस्याओं की जानकारी को महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देकर बताएंगे। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस महाघेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेने फलोदी लोहावट एवम शेरगढ़ तीनो विधानसभा से लरीब 15000 भाजपा कार्यकर्ता जोधपुर जाएंगे। जहाँ महाघेराव के बाद सन्गठन को बैठक भी होगी।
प्रेस कान्फ्रेस मेंं कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनमे महाघेराव कार्यक्रम के जिला संयोजक नरपतसिंह राठौड़ रणीसर, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, ओम बोहरा, सुखराम जानी, जिला मंत्री शिव कुमार व्यास, जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बुरड़, जिला कार्यालय मंत्री श्याम काछवाणी, मुकेश विश्नोई, सूरज भान सिंह , गजेंद्र जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।