आज जमवारामगढ़ में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
जमवारामगढ़ में शनिवार दिनांक 23 दिसम्बर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 132 केवी जीएसएस सहायक अभियन्ता आर के मीणा ने बताया की 132 केवी जीएसएस में आवश्यक विदयुत सुधार एवं मरम्मत कार्य के कारण दिनांक 23 दिसम्बर शनिवार को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक 132 केवी जीएसएस जमवारामगढ़ से चलने वाले 33 केवी फीडर रायसर, सायपुरा, जमवारामगढ़ व बादियावाला तथा 11 केवी फीडर गोपालगढ व वाटर वर्क्स की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।