आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई।
जमवरामगढ़ . 132 केवी जीएसएस जमवरामगढ़ सहायक अभियंता आर के मीणा ने बताया की 33 केवी मैन बुश पर आवश्यक विद्युत सुधार एवं मरम्मत कार्य के कारण दिनांक 25 मार्च शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक शट डाउन रहेगा। अतः 33 केवी जीएसएस रायसर, जमवरामगढ़, रामपुरावास रामगढ़ एवं बादियावाला जीएसएस अन्तर्गत गोपालगढ़, सामरेड कलां, बहलोड, रायसर, जमवरामगढ़, इंद्रगढ़, सांऊ एवं रामपुरावास रामगढ़ सहित करीब 5 दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।