Dark Mode
आज का राशिफल (27 अगस्त, 2025, बुधवार)

आज का राशिफल (27 अगस्त, 2025, बुधवार)

मेष राशि : कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि : अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के प्रति आलस्य न करें।

कर्क राशि : समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे।

सिंह राशि : आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आयेगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।

कन्या राशि : प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।

तुला राशि : नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाये इस ओर ध्यान देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि : व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे।

मकर राशि : व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

कुंभ राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हो, वाहन सुख संभव है।

मीन राशि : आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!